रायपुर,25 दिसंबर । छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर खम्हारडीह रायपुर के बूथ क्रमांक 97 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि अटल ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर विकास का मार्ग प्रशस्त किया है , आज छत्तीसगढ़ विकसित रूप में दृष्टिगोचर हो रहा है तो यह अटल की ही देन है। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का भी सामूहिक श्रवण किया। इस कार्यक्रम में पार्षद रोहित कुमार साहू, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण साहू, पी.आर.पारधी, बेला साहू, रजत साहू, नितिन साहू, मोहित साहू, करण साहू, भेखराम साहू, सालिकराम साहू एवं खेमराज साहू सहित बूथ के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के पर पुष्पांजलि अर्पित

