धमतरी,25 दिसंबर । पुलिस ने मुख्य सटोरिये समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये मामला कुरुद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मुख्य सटोरिये गेंद लाल सेन और उसके साथी मुन्ना पाल के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि कुरुद में सट्टा खिलाने की मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम तैयार कर कार्यवाही करने के हेतु भेजी गई और दोनों आरोपियों से अलग-अलग मुख्य सटोरिये गेंद से 850 रूपए और हजारों की सट्टा पट्टी एवं एक नग पेन वहीं उसके साथी से 710 रुपए के अलावा हजारों की सट्टा पट्टी एवं पेन कुल टोटल जुमला रकम 1560/-रूपये जप्त किया।
DHAMTARI NEWS : सटोरिये समेत दो आरोपी गिरफ्तार

