छत्तीसगढ़: राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अफसर बने IAS, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, 2024 की चयन सूची के तहत मिला प्रमोशन

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 7 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट किया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

ये नियुक्तियां साल 2024 की चयन सूची के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के आधार पर की गई है। सभी अधिकारियों को प्रोबेशन पर नियुक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

  1. तीरथराज अग्रवाल 2. लीना कोसम 3. सौमिल रंजन चौबे 4. बीरेंद्र बहादुर पंचभाई 5. सुमित अग्रवाल 6. संदीप कुमार अग्रवाल 7. आशीष कुमार टिकारिहा।