बस्तर-सरगुजा आर्ट से सजे छत्तीसगढ़ के नए ‘इको-फ्रेंडली’ विधानसभा भवन में प्रधानमंत्री का आगमन

1 November 2025, Naya Raipur: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रजत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी नवा रायपुर में करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन जिसकी सजावट बस्तर सरगुजा आर्ट के थीम पर की गयी है उसका उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रदेश में 14260 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। राज्य के रजत जयंति वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ आज 1 नवंबर 10 बजे से हो चूका है। प्रधानमंत्री आज छत्तीसगढ़ में 14,260 करोड़ के विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवा रायपुर के सेक्टर-19 स्थित नए विधानसभा भवन में पहुंच चुके हैं। राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यहां उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाया। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिभा का अनावरण किया। कुछ देर में वे ‘इको-फ्रेंडली’ नए भवन का लोकार्पण करेंगे।
आज छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के तहत राज्य में विभिन्न जगहों पर अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

By- Garima Agrawal