घुडदेवा कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक बालकेश सिंह का निधन

कोरबा,22 अक्टूबर 2025। घुडदेवा कॉलोनी निवासी बालकेश सिंह (82 वर्ष) का आकस्मिक निधन उनके निवास स्थान पर हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
स्वर्गीय बालकेश सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके सुपुत्र मनीष सिंह, जो एसईसीएल कोरबा एरिया एटक अध्यक्ष हैं, मनोज सिंह, जो बगदेवा क्षेत्र के श्रमिक नेता हैं, तथा राजीव सिंह सहित अन्य परिजन शोकाकुल हैं।

उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर लगभग 1:30 बजे उनके निवास स्थान घुडदेवा कॉलोनी से निकाली जाएगी।
अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम घुडदेवा में संपन्न होगा।