कलिंगा विश्वविद्यालय में 79th स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

15 August 2025: 79th स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष मे कलिंगा विश्वविद्यालय ने 15 अगस्त 2025 को महत्वपूर्ण तरीके से मनाया। इस दिन कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फेहरा कर राष्ट्रगान के साथ हुई जिसके बाद कार्यक्रम सभागार मे जारी रहा। कार्यक्रम का संचालन कलिंगा की विद्यार्थी सोनालिका मोंटेरो द्वारा किया गया। नृत्य एवं संगीत कला भी प्रस्तुत की गयी जिसमें सभी बच्चो ने उत्साह से भाग लिया। कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर श्रीधर ने भी बच्चो को अपने संबोधन में पढाई का महत्व बताया और देश के प्रति जागरूकता उनके मन में बढ़ाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि “पद्म श्री” अजय कुमार मंडावी जी थे जिन्होंने अपने कार्य जीवन काल के बारे मे विद्यार्थियों एवं सभी उपस्थित गणों को बताया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। जय हिन्द, जय भारत।

By- Garima Agrawal