छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड का नया आदेश, मस्जिद-मदरसों में फहराया जायेगा तिरंगा

13 August 2025: 15 अगस्त की सुबह 79th स्वतंत्रता दिवस को जब मस्जिदों की मीनारें, मदरसों के प्रांगण और दरगाहों की चौखट पर तिरंगा लहराएगा, तब हर ओर से यही पैगाम जाएगा.हम सब एक हैं, और हमारा वतन सबसे प्यारा है- डॉक्टर सलीम राज, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड

मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों के मुतवल्लियों को लिखे पत्र में बोर्ड ने कहा, ”इस वर्ष 15 अगस्त 2025 को हमारा 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. इस राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित सभी मस्जिद, मदरसा, दरगाह के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज का फहराया जाए. स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझे और देशभक्ति, आपसी एकता एवं भाईचारे का परिचय देते हुए इस अवसर की गरिमा बनाए रखें.”

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने इस पहल को मंजूरी देते हुए कहा कि तिरंगा सिर्फ कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, यह हमारी पहचान, हमारी आज़ादी और हमारी क़ुर्बानियों का प्रतीक है. इसे हर जगह लहराना, हर दिल में देश के लिए मोहब्बत जगाना है. सलीम राज ने निर्देश जारी कर कहा है कि 15 अगस्त के दिन छत्तीसगढ़ के सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों पर तिरंगा झंडा फहराया जाए.

By- Garima Agrawal