ट्रंप का बड़ा फैसला: भारत अब क्रूड ऑयल पर 25 फीसदी अधिक टैरिफ देगा, जो अब 50 फीसदी हो गया है।

8 अगस्त 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए रूस के साथ कच्चे तेल (Crude Oil) के व्यापार के लिए 7 अगस्त 2025 को भारत पर 25% का द्वितीयक या अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर 50% शुल्क जारी रहता है तो भारतीय आयातों पर अमेरिकी टैरिफ में हालिया बढ़ोतरी भारत में श्रम-गहन और विनिर्माण क्षेत्रों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, जिससे देश की आर्थिक वृद्धि को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारी टैरिफ से न केवल निर्यात और निवेश में मंदी का खतरा है, बल्कि रुपये पर भी दबाव बढ़ेगा, जिससे समग्र आर्थिक दृष्टिकोण के लिए चिंताएं बढ़ेंगी। एचडीएफसी बैंक की प्रमुख अर्थशास्त्री साक्षी गुप्ता ने एक इंटरव्यू मे बताया, “अगर ये टैरिफ जारी रहते हैं तो निजी पूंजीगत व्यय, घरेलू विनिर्माण और श्रम बाजारों पर दूसरे दौर का प्रभाव आने वाले महीनों में एक प्रमुख जोखिम के रूप में उभर सकता है। यह भी कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत में भर्ती पहले से ही कमजोर रही है।

By- Garima Agrawal