थाना उरगा पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले कथित आरोपी को किया गया गिरफ्तार

(कोरबा) थाना उरगा पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले कथित आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना उरगा पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
कोरबा: प्रार्थी द्वारा थाना उरगा में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 06 जून को दोपहर 12.30 बजे अपने घर में बैठा था। तभी उसने देखा की एक पड़ोसी उसके घर के पीछे आम पेड़ पर आम तोड़ने के लिये चढ़ा हुआ हैं, तो प्रार्थी ने भी उससे आम फल मांगा, जिस पर उसने फल देने से मना कर दिया।
प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया की उसे आम फल तोड़ने से मना किया, तब पड़ोसी आम पेड़ से उतर कर अपने घर गया और घर से टांगी लेकर आया और आज तुझे जान से मारकर दूंगा बोलने लगा, उस समय प्रार्थी अपने घर के पास पत्थर में बैठा हुआ था तभी पीछे तरफ से गर्दन में टांगी से मारा तो प्रार्थी थोड़ा झुक गया इस कारण से गर्दन में नहीं पड़ते हुए गर्दन के पीछे भाग नाजुक जगह मे मारने से गंभीर चोट लगी गर्दन के पीछे गंभीर चोंट लगने से उपचार उपरांत रिपोर्ट दर्ज कराया प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी उरगा द्वारा घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार थाना प्रभारी उरगा एवं उनके मातहत कर्मचारियों के द्वारा कथित आरोपी के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक राजेश तिवारी थाना प्रभारी उरगा, सउनि संतराम सिन्हा, प्र.आर. 187 रामू कूर्मी, आर.52 नितेश तिवारी, आर. 103 विरेन्द्र अनंत, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।