LPG Gas Price: आज गैस सिलेंडर की कीमत क्या है, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगी. यहां न सिर्फ जिलेवार कीमतों की जानकारी दी गई है.
LPG Gas Price: आज 1 जून, रविवार को घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दामों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिला है. अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके जिले में आज गैस सिलेंडर की कीमत क्या है, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगी. यहां न सिर्फ जिलेवार कीमतों की जानकारी दी गई है, बल्कि यह भी बताया गया है कि प्रदेश में किस जिले में सिलेंडर सबसे महंगा है और कहां यह सबसे सस्ते में मिल रहा है. ताजा रेट और पूरी जानकारी के लिए नीचे दी गई लिस्ट पर नजर डालें.
इस जिले में सबसे ज्यादा दाम
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुताबिक, आज 1 जून के अनुसार को कुशीनगर जिले में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत सबसे अधिक है. इस जिले में LPG के दाम 934 रुपए है. वहीं, सबसे कम कीमत गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, मेरठ, हापुड़ जैसे जिलों में हैं. यहां रसोई गैस की कीमत 850.5 रुपये प्रति सिलेंडर है.


