बाघ की दस्तक से दहशत व्याप्त

बाघ की दस्तक से दहशत व्याप्त

May 18, 2025 Off By NN Express

(कोरबा) बाघ की दस्तक से दहशत व्याप्त
कोरबा: कोरबा जिले के पाली वन क्षेत्र में चैतुरगढ़ के आसपास विगत दो-तीन दिन से बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसके द्वारा एक भैंस का शिकार किए जाने की जानकारी दी जा रही हैं। घटनास्थल पर बाघ के पद चिन्ह भी मिले हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। हालांकि वन विभाग ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन बाघ का आना कोई आश्चर्य की बात नहीं, किन्तु बड़ी सावधानी का विषय जरूर है।
जानकारी के अंसार चैतुरगढ की पहाड़ी अचानकमार अभयारण्य से जुडी हैं, जो वन्य जीवों के लिए एक कारीडोर का निर्माण करता है। गर्मी के दिनों में अकसर शेर, बाघ, तेंदुआ अथवा अन्य वन्य जीव अचानकमार से सटे इस वन्य क्षेत्र में पानी और चारे की तलाश में आते-जाते रहे हैं। पिछले वर्ष भी शेर की मौजूदगी की पुष्टि वन विभाग ने भी की थी। वर्तमान में ग्रामीणों के अनुसार जेमरा-चैतुरगढ़ के पहाड़ी जंगल में 2-3 दिन से एक बाघ (शेर) की मौजूदगी देखी गई है, जिसने एक ग्रामीण की भैंस का शिकार किया है।
सुबह वन्य क्षेत्र में गए ग्रामीण ने मृत हालत में भैंस को देखा। भैंस के शरीर पर जंगली जानवर के शिकार के गहरे निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है।