(कोरबा) नहर में लापता पांचवा शव दिखा नहर में तैरते
- ग्राम में दौड़ी शोक की लहर
कोरबा: कोरबा-चांपा मार्ग में ग्राम मड़वारानी के पास नहर में गिरे पिकअप वाहन मामले में पांच लोग बह गए थे जिनमें से एक महिला का शव मिला था। उसके बाद एक 7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद मानमती के साथ 2 वर्ष की मासूम का चौथा शव भी पुलिस को नगरदा नहर से मिला था, आज दोपहर को पांचवा शव भी जामबाई नामक महिला का मिल गया है। इस पूरे मामले में जिला प्रशासन और पुलिस सहित रेस्क्यू की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। संपूर्ण ग्राम में शोक की लहर दौड़ गयी हैं।



