
चोरी के तीन मामलों में कोरबा पुलिस ने 4 कथित आरोपियों को किया गिरफ्तार
April 12, 2025(कोरबा) चोरी के तीन मामलों में कोरबा पुलिस ने 4 कथित आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोरबा : कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घटी तीन गंभीर चोरी के मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सायबर सेल कोरबा एवं थाना सिविल लाइन-रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कथित आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। धारा: 331(4), 305(ए), 111, 317(4) के तहत उनपर कार्यवाही की गई है। चारों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि एवं अन्य कीमती सामान जब्त किए गए हैं। उनको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।