पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि

April 5, 2025 Off By NN Express

राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

मुंबई  । हिन्दी सिनेमा के मशहूर कलाकार रहे मनोज कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। दिग्गज अभिनेता कई दिनों बीमार से चल रहे थे। उन्होंने शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली, जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिग्गज अभिनेता को पवन हंस श्मशान घाट में उनके बेटे कुणाल ने मुखाग्नि दी। राष्ट्र भक्ति से सराबोर फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई।

नम हुईं अमिताभ बच्चन की आंखें

बॉलीवुड के कई कलाकार दिग्गज अभिनेता को आखिरी विदाई देने पहुंचे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन के साथ, अरबाज खान खान पिता सलीम खान के साथ, सुभाष घई, राजपाल यादव, अनु मलिक, प्रेम चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने मनोज कुमार को अंतिम विदाई दी। इस दौरान अमिताभ बच्चन सहित तमाम कलाकारों की आंखें नम हो गईं।