कोई औलाद नहीं है तो, बकरी के बच्चों का ही मना डाला बर्थडे

बांदा, 14 नवम्बर । शहर के काशीराम कॉलोनी में एक अनोखा जन्मदिन मनाया गया। यहां रहने वाले नि:संतान शख्स ने अपने घर में पैदा हुए बकरी के दो बच्चों को अपनी औलाद की तरह पाला और सोमवार को बकायदा केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस जन्मदिन में आस पड़ोस के लोग भी शामिल हुए। काशीराम कॉलोनी में रहने वाले राजा के कोई औलाद नहीं है। उसके घर में बकरी पली है। जिसके दो बच्चे पैदा हुए थे जिन्हें राजा और उनकी पत्नी ने बच्चों की तरह पाला और प्यार दुलार किया।

सोमवार को दोनों बच्चे एक साल के हो गए। इस पर राजा ने अपने घर में जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया। जिसमें डीजे भी बजाया गया, जिसकी धुन पर लोग जमकर थिरकते रहे और इसी दौरान केक काटकर बकरी के बच्चों को खिलाया गया। इस अनोखे जन्मदिन में पास पड़ोस के काफी लोग शामिल है, सभी ने बकरी के बच्चों को फूल माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और प्यार किया। राजा रिक्शा चालक है जो प्रतिदिन इन बच्चों को अपने रिश्ते में बैठाकर घुमाता है। उनके जन्मदिन की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।