कोरबा: जिले की बेटी ने मिस्र देश में आयोजित 12वें अंतराष्ट्रीय लोक कला उत्सव में भारत देश का नाम किया रोशन

(कोरबा) जिले की बेटी ने मिस्र देश में आयोजित 12वें अंतराष्ट्रीय लोक कला उत्सव में भारत देश का नाम किया रोशन
कोरबा: मिस्र देश में आयोजित हो रहे 12वें अंतर्राष्ट्रीय कार्यकम महोत्सव (12-24 फरवरी) में कुल 17 देश शामिल हुए। भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की लोक नृत्य, पंथी नृत्य को प्रदर्शित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की धरोहर, संस्कृति की रक्षा, पंथी नृत्य में बाबा गुरु घासीदास के दिए उपदेश मानव मानव एक समान के संदेश पर आधारित है जो संपूर्ण विश्व को एक होने तथा समानता की भावना का अहसास कराता है।
साथ ही इस टीम ने छत्तीसगढ़ की अन्य लोक नृत्य, कर्मा, सुवा, तथा बस्तर के अनोखी संस्कृति को प्रदर्शित किया और अपनी लोक संस्कृति की मिश्र देश में प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ पी डी पंथी परिवार ने मिश्र देश में अपने भारत देश का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें विश्व की सबसे बड़ी नील नदी में छत्तीसगढ़ की वेश-भूषा में सभी देशों के साथ मिलकर भारत का तिरंगा फहराया। मिस्र गवर्मेंट ने छत्तीसगढ़ पी डी पंथी परिवार को एक नई पहचान दिला उन्हें शील्ड एवं पुरस्कार दे सम्मानित किया।