(कोरबा) जन समस्या निवारण शिविर में उठीं वार्ड 27 और महाराणा प्रताप नगर की समस्याएं
- नगर निगम आयुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
कोरबा : कोरबा अंचल के कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संभागीय कमिश्नर, जिलाधीश, नगर निगम कमिश्नर और जोन कमिश्नर ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिविर में पूर्व पार्षद एवं भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश कुमार वैष्णव ने महाराणा प्रताप नगर और वार्ड 27 की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
इसके अंतर्गत नाली, सीवरलाइन निर्माण, वार्ड की साफ-सफाई, सामुदायिक भवन (मंगल भवन) के निर्माण जैसे मुद्दे शामिल थे। उन्होंने कहा की सामुदायिक भवन का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए जरूरी है, जिससे शादी-ब्याह, सुख-दुख और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें स्थान उपलब्ध हो सके।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने इन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। माना जा रहा हैं की जन समस्या निवारण शिविर ने नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद कारिक मजबूत माध्यम प्रस्तुत किया, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।


