सुने घर में चोरी करने वाले गिरोह पर की गई कार्यवाही

(कोरबा) सुने घर में चोरी करने वाले गिरोह पर की गई कार्यवाही

  • एक एचपी लैपटॉप, सोने, चाँदी के गहने किये गए जप्त
    कोरबा: कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
    इसी क्रम में दीपका कॉलोनी के सूने मकान में सोने, चाँदी के आभूषण, लैपटॉप चोरी करने वाले एक कथित गिरोह पर सख्त कार्यवाही दीपका पुलिस कोरबा द्वारा की गयी। जानकारी के अनुसार प्रार्थी आशीष जायसवाल द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसके सूने मकान से 25/11/24 से 20/12/24 के मध्य सोने, चाँदी के आभूषण, लैपटॉप को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है, उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए दीपका पुलिस द्वारा कथित आरोपियों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से चोरी के मशरूका को बरामद जप्त कर कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।