1 मई, 2025 को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म रेड 2

1 मई, 2025 को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म रेड 2

December 5, 2024 Off By NN Express

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म रेड 2, 1 मई, 2025 को रिलीज होगी। अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में है। इसी बीच अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रेड 2’ की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर रेड 2 की अपडेट शेयर की है।

अजय ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आईआरएस अमय पटनायक का अगला मिशन मई 2025 से शुरू होगा। रेड 2,1 मई 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।फिल्म रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यह पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा निर्मित है।

रेड 2 में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और रजत कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म रेड की सीक्वल है।