(कोरबा) फिजिक्स वाला कोरबा द्वारा एनएसएटी परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित
- प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
कोरबा : फिजिक्स वाला कोरबा द्वारा आयोजित एनएसएटी परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में कोरबा जिले के विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्रओं ने भाग लिया था। परिणाम के बाद, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
परीक्षण परिणामों के बाद आयोजित सम्मान समारोह में छात्रों के अभिभावको ने भी बड़ी रुचि दिखाई और इस अवसर पर अपने बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस किया। फिजिक्स वाला कोरबा के निदेशक अतुल सिंह ने छात्रों को कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया और उन्हें उनके भविष्य के लिए प्रेरित किया। फिजिक्स वाला कोरबा की ओर से इस पहल के लिए सभी छात्रों और उनके माता-पिता को धन्यवाद दिया गया।
समारोह में उपस्थित सभी मेधावी छार्गे और उनके अभिभावकों साथ ही परीक्षा में शामिल सभी विद्यालयों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए निदेशक अतुल सिंह ने भविष्य में इसी तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।


