MCB जिले का कलेक्‍टर कार्यालय आईटीआई भवन में खोलने की तैयारी

मनेंद्रगढ़, 20 अगस्‍त. नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का कलेक्‍टर कार्यालय चैनपुर(मनेंद्रगढ़) के आईटीआई में बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, रायपुर ने 174.56 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। नवीन कलेक्ट्रेट बनाने अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से व्यय की स्वीकृति दी गई है, जिससे बुनियादी सुविधाएं विकसित सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त 2021 को मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को नवीन जिला बनाने घोषणा की थी।