रायगढ़ ,26 अक्टूबर ।ओबीसी जिलाध्यक्ष व नगर निगम के एम आई सी सदस्य और स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने भाजपा जिलाध्यक्ष के ओछी टिप्पणी पर रोष के साथ दुःख प्रकट करते हुए कहा कि स्वच्छता और सफाई ब्यवस्था राजनीति से हट कर होनी चाहिए। आज यदि नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाने जनजागरूकता हेतु प्रयास कर रही है तो उसमें उन्हें सहयोग करना चाहिए ना कि बेतुक बातों से शहरवासियों के मन मे जहर घोलना चाहिए,कही ऐसा तो नही की भाजपाध्यक्ष के इशारे पर ही कोई फुलछाप ,
कांग्रेसी बनकर पंजा मार रहा और धर्म की राजनीति कर रहा आज अन्नकूट के पावन पर्व पर सर्वदल राजनीति से परे होकर सहयोगात्मक भावना से मंदिरों में प्रसाद ग्रहण कर रहे है जिसमे उनके दल के भी पदाधिकारी सम्मिलित है हर किसी के चेहरे पर भाईचारे की झलक दिख रही थी नगर निगम अपने नियमित कार्य अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का संदेश देता हुआ स्लोगन का फ्लेक्स ,डस्टबिन आदि जागरूकता का संसाधन लगाया है, अचानक भाजपा के अध्यक्ष की अशोभनीय टिप्पणी सोशल मीडिया पर आती है और धर्मिक भाईचारे की माहौल को दो दलों में परिवर्तित कर देती है।


