लकड़ी काटने गया शख्स पर बाघ ने किया हमला, मौत

चंद्रपुर ।  महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक बाघ ने शख्स पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया बताया जा रहा है कि 58 साल का नामदेव जंगल में लकड़ी काटने गया था। उसी दौरान बाघ ने उस पर हमला किया। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

READ MORE:निर्माणाधीन होटल की छत ढहने से उसमें काम कर रहे दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत

इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम जंगल में गई तो उसकी लाश पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बाघ अब तक तीन लोगों को अपना शिकार बना चुका है स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है।