Home / Chhattisgarh / सूने मकान में पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार, आरोपियों में कई बड़े कारोबारी शामिल, 4.28 लाख कैश बरामद

सूने मकान में पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार, आरोपियों में कई बड़े कारोबारी शामिल, 4.28 लाख कैश बरामद

जांजगीर-चांपा। जुआरियों के खिलाफ जांजगीर पुलिस ने गोरिल्ला वार टेक्निक से छापामार कार्रवाई की और बनारी के सुने मकान में जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को पकड़ा। जुआरियों के पास से 4 लाख 28 हजार रुपए जब्त किया गया है। आरोपियों में जांजगीर और नैला के बड़े कारोबारी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के से पहले जुलूस भी निकाला।

जांजगीर चांपा के ग्रामीण क्षेत्र में जुआ का बड़ा कारोबार संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। अलग-अलग क्षेत्र से जुआ के कारोबार करने वालों पर पुलिस ने पैनी नजर रखी। रविवार की रात पुलिस अधीक्षक ने सीएसपी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और रिस्पॉन्स टीम की संयुक्त टीम बनाकर गोरिल्ला वार टेक्निक से घेराबंदी कर बनारी गांव के मकान में दबिश दी और ताशपत्ती में दांव लगाते 9 आरोपियों को पकड़ा। जुआरियों से 4 लाख 28 हजार रुपए कैश और ताशपत्ती बरामद हुआ।

उप पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क ने बताया कि जुआरियों में जांजगीर और नैला के नामी लोग शामिल हैं। सभी जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जुआ की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सीएसपी योगिता खापर्डे के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया और रिस्पॉन्स टीम के साथ कोतवाली पुलिस को शामिल किया गया। कार्रवाई में शामिल सभी जवानों के फोन को बंद कराया गया और छापामार कार्रवाई की गई।

ताशपत्ती जुआ में लाखों के दांव लगाने वाले जुआरियों मे जांजगीर के भैरव मिश्रा, अखिलेश राठौर, राम नारायण राठौर, धीरज पाठक, राहुल बजाज, अविनाश राठौर, मुकेश बजाज, कृष्ण कुमार चंद और नैला के रहने वाले तालिब खान शामिल हैं, जिन्हें पुलिस में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *