Home / Chhattisgarh / CG Crime News : शिक्षक के भेष में हैवान! ब्लैकमेल कर छात्रा को बनाया हवस का शिकार

CG Crime News : शिक्षक के भेष में हैवान! ब्लैकमेल कर छात्रा को बनाया हवस का शिकार

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर में छात्रा और शिक्षक के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. शिक्षक पर 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है. नाबालिग छात्रा को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था. 1 साल से यह आरोपी शिक्षक घिनौनी करतूत को अंजाम देते आ रहा था.

जानकारी के मुताबिक, भटगांव थाना क्षेत्र का पूरा मामला है. कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराया कि आरोपी शिक्षक द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया. अश्लील वीडियो बनाकर बाद में उसे ब्लेकमेल करता था और बार बार शारीरिक शोषण करता था.

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया. आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. यह शर्मनाक घटना सामने आने के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. जिस शिक्षक को बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव तैयार करनी थी, उसी पर छात्रा के साथ गंभीर अपराध का आरोप लगा है. ऐसे मामले समाज के लिए भी चिंता का विषय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *