- ‘ऐसी मेरी वाइब’ के रंग में रंगीं शिल्पा शेट्टी, गाने पर किया शानदार डांस
कुणाल खेमू की मुख्य भूमिका वाली बहुप्रतीक्षित हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी ‘VIBE’ का ट्रेलर दर्शकों को रोमांच, एक्शन, हास्य, अफरा-तफरी और कई अप्रत्याशित ट्विस्ट से भरपूर एक शानदार सफर की झलक देता है। फिल्म को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच इसका बेहद एनर्जेटिक और जोशीला गाना “ऐसी मेरी Vibe” भी रिलीज़ हो चुका है। कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव के शानदार डांस परफॉर्मेंस से सजा यह गाना रिलीज़ के साथ ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
जहां हर कोई “ऐसी मेरी Vibe” की धुन पर झूमता नजर आ रहा है, वहीं क्रिकेटर रोहित शर्मा के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी इस गाने के फीवर से बच नहीं पाई हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म ‘VIBE’ के गाने “ऐसी मेरी Vibe”पर थिरकती और गाने की धुन पर वाइब करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा—
शिल्पा शेट्टी के इस मजेदार अंदाज ने एक बार फिर “ऐसी मेरी Vibe” के प्रति बढ़ते क्रेज को दिखाया है और अब वह अपने इस चैलेंज के जरिए अन्य सेलेब्रिटीज को भी इस गाने पर थिरकने के लिए नॉमिनेट करती नजर आ रही हैं।
कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित ‘VIBE’ का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने Drongo Films के बैनर तले Amazon MGM Studios के सहयोग से किया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जी ज़िंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। Amazon MGM Studios की यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।







