Home / Entertainment / सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब! ‘मातृभूमि’ के VFX और लंबे ट्रेलर पर बोले- सैनिकों के दर्द को समझो

सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब! ‘मातृभूमि’ के VFX और लंबे ट्रेलर पर बोले- सैनिकों के दर्द को समझो

ख़बर शेयर करें:

VFX Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसके VFX, AI तकनीक और ट्रेलर की लंबाई को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने ट्रेलर के विजुअल इफेक्ट्स पर सवाल उठाए तो कुछ ने इसे जरूरत से ज्यादा लंबा बताया। अब सलमान खान ने इन आलोचनाओं पर खुलकर अपनी बात रखी है और ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा है कि फिल्म को केवल VFX के नजरिए से नहीं, बल्कि इसमें दिखाई गई सैनिकों की भावनाओं और उनके संघर्ष के नजरिए से भी देखना चाहिए।

दरअसल, ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर करीब 4 मिनट 35 सेकंड का बताया जा रहा है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने इसकी लंबाई को लेकर नाराजगी जताई। वहीं फिल्म के VFX और कुछ दृश्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए। इसी बीच सलमान खान ने ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर किसी को ट्रेलर लंबा लग रहा था, तो उसे बार-बार देखने की जरूरत क्या थी? उनके इस जवाब की भी चर्चा हो रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *