Home / Chhattisgarh / ‘विष्णु के पाती’ पाकर भावुक हुईं यशोदा मरकाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

‘विष्णु के पाती’ पाकर भावुक हुईं यशोदा मरकाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

ख़बर शेयर करें:

बेमेतरा, 05 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्य स्थापना दिवस और दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को भेजे जा रहे आत्मीय संदेश ‘विष्णु के पाती’ का लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के ग्राम बीजा की निवासी यशोदा मरकाम मुख्यमंत्री का स्नेहिल पत्र पाकर भावविभोर हो गईं। उन्होंने इस आत्मीय पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

यशोदा मरकाम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से मिला यह पत्र उनके लिए बेहद खास है। पत्र पढ़कर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से प्रदेश की जनता के प्रति स्नेह, सम्मान और अपनत्व की भावना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि ‘विष्णु के पाती’ केवल एक पत्र नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री और प्रदेश की आम जनता के बीच आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक है। इस तरह की पहल से आम नागरिकों को सम्मान और अपनेपन का एहसास होता है।

यशोदा मरकाम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और दीपावली पर्व की गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार जताया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *