Home / Chhattisgarh / रायपुर ग्रामीण में आधी रात PNB बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से मचा हड़कंप, पुलिस ने तत्काल पहुंचकर की जांच

रायपुर ग्रामीण में आधी रात PNB बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने से मचा हड़कंप, पुलिस ने तत्काल पहुंचकर की जांच

ख़बर शेयर करें:

रायपुर, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की सतर्कता से संभावित वारदात टलने का मामला सामने आया है। सदानी दरबार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में 12 नवंबर की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे अचानक इमरजेंसी अलार्म बजने लगा। अलार्म की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और बैंक परिसर का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय अतिरिक्त SP अभिषेक झा, अभनपुर TI आशीष यादव और माना थाना की पेट्रोलिंग टीम रात्रि गश्त पर तैनात थी। बैंक का इमरजेंसी अलार्म बजने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और जवान बिना देर किए बैंक पहुंच गए। यहां उन्होंने पूरे बैंक परिसर की बारीकी से जांच की और अलार्म बजने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। इस दौरान बैंक मैनेजर को भी मौके पर बुलाया गया।

निरीक्षण के दौरान बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में कुछ कमियां सामने आईं। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को बैंक के पीछे पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, जरूरी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा से जुड़ी अन्य कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा बैंकों, एटीएम, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार रात्रि गश्त एवं निगरानी की जा रही है। आधी रात को बैंक का अलार्म बजने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और रात्रि गश्त की अहमियत एक बार फिर सामने आई है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *