Home / Entertainment / रकुल प्रीत सिंह: ‘मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं’, आयकर विभाग की छापेमारी पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, क्या कहा ?

रकुल प्रीत सिंह: ‘मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं’, आयकर विभाग की छापेमारी पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, क्या कहा ?

ख़बर शेयर करें:

Rakul Preet On Income Tax Raid: आयकर विभाग की छापेमारी के करीब हफ्तेभर बाद रकुल प्रीत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।बीते हफ्ते मुंबई इनकम टैक्स विभाग ने बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर अचानक कार्रवाई शुरू की थी। इसके तहत विभाग ने कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्मी हस्तियों के ठिकानों पर जांच शुरू कर दी। मामले में रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई नाम रडार पर आए। 20 से ज्यादा आईटी अधिकारियों की टीम वाशु भगनानी के बांद्रा वेस्ट के पाली हिल के पूजा कासा इमारत पहुंची। आयकर विभाग की छापेमारी के सप्ताहभर बाद आज सोमवार को रुकल प्रीत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

रकुल बोलीं- ‘मैं जिम्मेदार नागरिक हूं’ मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने संदिग्ध फंड को लेकर 12 जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया था। जांच करने वालों का मानना है कि फिल्म प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने के बहाने कथित तौर पर फंड को विदेश भेजा जा रहा है। मुंबई आयकर विभाग की कई टीमें कथित विदेशी लेन-देन के दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और विवरणों की जांच कर रही हैं। इस बीच रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि वे पूरी ईमानदारी से टैक्स भरती हैं। वे एक जिम्मेदार नागरिक हैं। साथ ही सेना की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं।

रकुल प्रीत सिंह के हालिया पोस्ट में उनका दुख छलका है। उन्होंने कुछ ऑनलाइन रिपोर्टर पर बिना तथ्यों के खबरों की सनसनी बनाने का आरोप लगाया है। रकुल ने आईडी रेड को लेकर लिखा है, ‘वह तलाशी मेरे बारे में नहीं थी। मैं बताना चाहती हूं कि मैं आर्म्ड फोर्सेज (सशस्त्र बलों) की पृष्ठभूमि से आती हूं। इंडस्ट्री में मेरा कोई ‘गॉडफादर’ नहीं था। मैंने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और कानून का पालन करने वाले एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से ही अपने टैक्स भरती आ रही हूं’।

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, ‘मैं निजी तौर पर या किसी प्रोडक्शन हाउस की ओर से किसी भी तरह के गैर-कानूनी विदेशी लेन-देन में शामिल नहीं हूं। मैं यह भी कहना चाहती हूं कि देश या विदेश में कहीं भी, किसी के भी नाम पर मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं है। न तो मुझे कभी किसी ने कोई संपत्ति तोहफे में दी है और न ही मैं सिद्धांत के तौर पर ऐसे महंगे तोहफे स्वीकार करती हूं। मैं उन सभी लोगों से अपील करती हूं, जिन्होंने ये झूठी, दुर्भावनापूर्ण और अटकलों पर आधारित खबरें छापी हैं कि वे इन्हें वापस लें और सच्चाई स्पष्ट करें’।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *