Home / Chhattisgarh / यूजीसी नेट परीक्षा में सफल हुईं दीपका की अदिति पाण्डेय, BHU में अध्ययनरत अदिति ने बढ़ाया कोरबा का गौरव

यूजीसी नेट परीक्षा में सफल हुईं दीपका की अदिति पाण्डेय, BHU में अध्ययनरत अदिति ने बढ़ाया कोरबा का गौरव

दीपका/कोरबा। दीपका निवासी कु. अदिति पाण्डेय ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अध्ययन के बल पर यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, शिक्षकों और नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। अदिति वर्तमान में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी में अध्ययनरत हैं और उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

अदिति पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, लगन और शैक्षणिक समर्पण को दिया है। यूजीसी नेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता हासिल करना उनके अध्ययन के प्रति समर्पण और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ दीपका और कोरबा क्षेत्र के विद्यार्थियों में भी उत्साह का माहौल है।

कु. अदिति पाण्डेय एसईसीएल कर्मी जितेंद्र कुमार पाण्डेय एवं श्रीमती लेखा पाण्डेय की सुपुत्री तथा अनंतदेव पाण्डेय की बहन हैं। बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने कहा कि अदिति ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है और उनकी सफलता परिवार के लिए गर्व का विषय है।

यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता के बाद अदिति को क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों, परिचितों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। नगरवासियों एवं शिक्षकगणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी शैक्षणिक जीवन में निरंतर सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अदिति पाण्डेय की यह उपलब्धि क्षेत्र के उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो उच्च शिक्षा एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास, अनुशासन और समर्पण के साथ कठिन परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *