Home / Business / भारत लॉन्च से पहले Motorola Edge 70 Neo के फीचर्स लीक, मिलेगा 200MP कैमरा

भारत लॉन्च से पहले Motorola Edge 70 Neo के फीचर्स लीक, मिलेगा 200MP कैमरा

मोटरोला जल्द ही भारत में अपना नया एज सीरीज स्मार्टफोन मोटरोला एज 70 नियो लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने फोन के जल्द लॉन्च होने की पुष्टि कर दी है, लेकिन अभी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है. इस बीच फोन को गीकबेंच पर देखा गया है, जहां इसके प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट मिल सकता है और यह पिछले साल के मोटरोला एज 60 नियो की जगह लेगा.

गीकबेंच पर दिखा स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट
मोटरोला एज 70 नियो को गीकबेंच 7.0.0 पर एंड्रॉयड एएआरसीएच 64 के साथ देखा गया है. बेंचमार्क टेस्ट में फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 723 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 2,943 पॉइंट्स मिले हैं. लिस्टिंग के अनुसार, फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 एसएम763 चिपसेट दिया जा सकता है. इस चिपसेट में एक प्राइम कोर 2.50 गीगाहर्ट्ज, तीन कोर 2.40 गीगाहर्ट्ज और चार एफिशिएंसी कोर 1.80गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं. इसमें एड्रेनो 810 जीपीयू भी मिल सकता है. गीकबेंच पर टेस्ट किया गया मॉडल 6जीबी रैम के साथ दिखा है और इसमें एंड्रॉयड 16 दिया गया है.

एज 70 प्लस का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है फोन
मोटरोला एज 70 नियो को लेकर यह भी चर्चा है कि यह मोटरोला एज 70 प्लस का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है. इसकी वजह दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट का इस्तेमाल है. कंपनी की एज सीरीज के फोन लॉन्च करने की पिछली रणनीति को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि भारत में एज 70 नियो को एज 70 प्लस के नए नाम के साथ लाया जा सकता है. मोटरोला एज 70 प्लस के ग्लोबल वेरिएंट में भी यही चिपसेट मिलता है. हालांकि, कंपनी ने अभी एज 70 नियो के पूरे स्पेसिफिकेशंस या रीब्रांडिंग से जुड़ी किसी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

200एमपी कैमरा और नए कलर ऑप्शन की उम्मीद
पहले सामने आए डिजाइन लीक्स के अनुसार, मोटरोला एज 70 नियो में स्लिम बेजल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले और सेंटर में होल पंच कटआउट मिल सकता है. फोन को डार्क ग्रीन, लाइट ब्लू, ऑलिव ग्रीन और पेल पिंक कलर ऑप्शन में लाए जाने की उम्मीद है. इसमें 200 एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है. अगर फोन एज 70 प्लस के स्पेसिफिकेशंस के करीब आता है तो इसमें 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ 144हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई प्रोटेक्शन मिल सकता है. एज 70 प्लस में 32एमपी फ्रंट कैमरा, 8जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम, 256जीबी तक स्टोरेज और 6500 एमएएच बैटरी के साथ 45वॉट चार्जिंग व बायपास चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. हालांकि, एज 70 नियो के लिए इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *