Home / Chhattisgarh / भलपहरी में नाला किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

भलपहरी में नाला किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

ख़बर शेयर करें:

कोरबा, 12 नवंबर 2026। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलपहरी में गुरुवार सुबह उस समय लोग सकते में आ गए, जब नाले के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। गांव के नाले में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तत्काल इसकी सूचना उरगा पुलिस को दी गई। जिस पर उसके अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने ग्राम भलपहरी में नाले के किनारे एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *