Home / Chhattisgarh / बीजापुर के ऐतिहासिक महादेव तालाब में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

बीजापुर के ऐतिहासिक महादेव तालाब में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

ख़बर शेयर करें:

बीजापुर, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में वन मंत्री और बीजापुर के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने ऐतिहासिक महादेव तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों के साथ श्रमदान कर तालाब में फैली जलकुंभी और कचरे की सफाई की। इस दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।स्वच्छता अभियान के दौरान तालाब परिसर की सफाई के साथ उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर परिवेश बनाने के लिए शासन-प्रशासन के प्रयासों के साथ प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना से किया गया छोटा प्रयास भी स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नैमेड़ की स्वच्छाग्रही दीदियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों की सराहना की।

वहीं नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट और पीपीई किट भी प्रदान किए गए।इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैय्या, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *