Home / Chhattisgarh / Raipur News: नगर निगम चुनाव से पहले पुलिस का विशेष अभियान, कई इलाकों में किरायेदारों का सत्यापन

Raipur News: नगर निगम चुनाव से पहले पुलिस का विशेष अभियान, कई इलाकों में किरायेदारों का सत्यापन

ख़बर शेयर करें:
  • मकान मालिकों को बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार नहीं रखने की समझाइश, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रहेगी नजर

रायपुर, 18 नवंबर 2026। आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए रायपुर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में 18 नवंबर को पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किरायेदारों का सघन सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दूसरे राज्यों और जिलों से आकर रहने वाले किरायेदारों की पहचान एवं दस्तावेजों की जांच की गई।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पाण्डेय के नेतृत्व एवं निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। अभियान के तहत उरला थाना क्षेत्र के आजाद चौक और गाजी नगर बीरगांव, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर और विकास नगर, खमतराई थाना क्षेत्र के उरकुरा, पंडरी थाना क्षेत्र के पीएम आवास दलदल सिवनी तथा खम्हारडीह थाना क्षेत्र के विजय नगर में किरायेदारों का सत्यापन किया गया।

इस दौरान किरायेदारों के वर्तमान पते, पहचान संबंधी दस्तावेजों और अन्य आवश्यक जानकारियों की जांच की गई। साथ ही मकान मालिकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों की पूरी जानकारी संबंधित थाने में उपलब्ध कराएं और पुलिस सत्यापन के बिना किसी को किराये पर मकान न दें।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और अपराधों की रोकथाम के लिए सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *