Home / Entertainment / ‘बावली आर्ट संगम’ से जुड़ीं अल्लू स्नेहा रेड्डी, भारत की ऐतिहासिक बावड़ियों को दिलाएंगी नई पहचान

‘बावली आर्ट संगम’ से जुड़ीं अल्लू स्नेहा रेड्डी, भारत की ऐतिहासिक बावड़ियों को दिलाएंगी नई पहचान

ख़बर शेयर करें:

भारतीय कला और विरासत को बढ़ावा देंगी अल्लू स्नेहा रेड्डी, ‘बावली आर्ट संगम’ से जुड़ीं

मुंबई। भारत की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक खास पहल के तहत अल्लू स्नेहा रेड्डी बावली आर्ट संगम से चेयरपर्सन – कल्चर एंड हेरिटेज के तौर पर जुड़ी हैं। यह पहल देश की ऐतिहासिक वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने के लिए शुरू की गई है।

कला, वास्तुकला और परंपराओं में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक हमेशा देखने मिलती है। यहां तक कि देश में मौजूद पहले के जमाने की ऐतिहासिक बावड़ियाँ भी वास्तुशिल्प की शानदार उत्कृष्टता के साथ पानी और हमारी सभ्यता का गहरा संबंध आकर्षक तरीके से दिखाती हैं। अब इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए भारत के पहले स्टेपवेल आर्ट बिएनल, बावली आर्ट संगम, का मकसद है कि वे लोगों का नई तरीके से ध्यान इन ऐतिहासिक संरचनाओं पर लेकर आएं और वह भी एक प्लेटफॉर्म को बनाकर कर जहां भारतीय कलात्मक और सांस्कृतिक पहचान का जश्न मनाया जा सके।

ऐसे में अब इस पहल की आवाज बनते हुए अल्लू स्नेहा रेड्डी ने बावली आर्ट संगम से हाथ मिलाते हुए उसे बतौर चेयरपर्सन – कल्चर एंड हेरिटेज के रूप में ज्वाइन किया है। अपनी अलग तरह की सेंस ऑफ स्टाइल और कला संग संस्कृति के लिए सम्मान और प्यार के लिए जाने जानें वालीं स्नेहा रेड्डी का इस पहल से जुड़ना, इसमें एक नया नजरिया और भारत के समृद्ध विरासत का जश्न मनाने का फिर मौका देगा।

स्नेहा ने पोस्ट शेयर कर बावली आर्ट संगम के साथ अपने एसोसिएशन की घोषणा की, साथ ही उन्होंने इसे नए सफर की शुरुआत बताया। अपने इस रोल के जरिए वह ऐसी पहल का हिस्सा बनेंगी, जिसका मकसद भारत की कला, संस्कृति और विरासत को लोगों के बीच और पहचान दिलाना है। साथ ही, उनसे जुड़ी कहानियों को भी ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना भी इस पहल का मकसद है।

बावली आर्ट संगम का मकसद भारत की ऐतिहासिक बावड़ियों की शानदार वास्तुकला और सांस्कृतिक महत्व को सामने लाना है। इस पहल के जरिए पानी, कला और सभ्यता के बीच सदियों पुराने रिश्ते को समझने की कोशिश की जाएगी। यह पहल कला, संस्कृति और विरासत को एक साथ लाने के साथ-साथ भारत के उन ऐतिहासिक खजानों को भी पहचान दिलाना चाहती है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

बावली आर्ट संगम की शुरुआत 1 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। इस दौरान भारत की समृद्ध विरासत को अनोखे तरीके से सामने लाते हुए कला, संस्कृति और इतिहास को एक साथ लाया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/DfooB2VyzfS/?psln=MXF4Z3VpbjRqZzdveg==

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *