Home / Sports / बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फिक्सिंग, टीम के पूर्व मालिक ने ही फिक्स किया मैच

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फिक्सिंग, टीम के पूर्व मालिक ने ही फिक्स किया मैच

नई दिल्ली ,17 सितंबर: बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 11वें और 12वें सीजन में मैच फिक्सिंग की जांच के बाद चटगांव रॉयल्स के पूर्व मालिक मो. अब्दुल कायूम राशिद और दरबार राजशाही के पूर्व टीम अधिकारी मो. अमीन खान पर आरोप तय कर दिए गए हैं. दोनों को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है और उन्हें नोटिस मिलने के 14 दिन के अंदर जवाब देने का मौका दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों पर क्या गंभीर आरोप लगे हैं?

मो. अब्दुल कायूम राशिद पर 4 बड़े आरोप
चटगांव रॉयल्स के पूर्व मालिक मो. अब्दुल कायूम राशिद पर आरोप है कि उन्होंने मैच का नतीजा फिक्स करने की कोशिश की. राशिद पर आरोप है कि उन्होंने करप्शन का ऑफर मिलने पर भी रिपोर्ट नहीं की. यही नहीं इस अधिकारी ने जांच में सहयोग भी नहीं किया. मो. अब्दुल कायूम राशिद ने फोरेंसिक जांच के लिए मोबाइल फोन नहीं दिया और जांच में बाधा भी डाली.

अमीन खान पर ये आरोप
दरबार राजशाही के पूर्व टीम अधिकारी मो. अमीन खान पर भी आरोप है कि उन्होंने मैच फिक्सिंग या मैच को प्रभावित करने की कोशिश की. यही नहीं उन्होंने किसी खिलाड़ी या दूसरे शख्स को करप्शन में शामिल होने का भी प्रयास किया. अमीन खान ने भी जांच में सहयोग नहीं किया और उन्होंने जरूरी मैसेज को डिलीट किया. ऐसा पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश प्रीमियर लीग के किसी अधिकारी या खिलाड़ियों पर ऐसे आरोप लगे हों. पहले भी ऐसा हो चुका है. अब इन दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक प्रक्रिया चलेगी और सजा तय होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *