Home / Sports / IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने तूफानी अर्धशतक ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने तूफानी अर्धशतक ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

ख़बर शेयर करें:

IND vs NZ, Shreyas Iyer: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा.

श्रेयस ने 23 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217. 39 का रहा. इस तूफानी फिफ्टी के साथ कप्तान अय्यर ने सिर्फ भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाय, बल्कि 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. इस अर्धशकीय पारी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यावद का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

श्रेयस अय्यर ने तोड़ा सूर्यकुमार यावद का बड़ा रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्ले का दम दिखाया. श्रेयस ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और महज 22 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोक दिया. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और तीन चौके लगाए. हालांकि, फिफ्टी पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए. लेकिन इस तूफानी अर्धशतक के साथ वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज T20I फिफ्टी बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

सूर्यकुमार ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में 23 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई थी. भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले कप्तान सूर्या ने उसी सीरीज में गुवाहाटी में 25 गेंदों में भी फिफ्टी लगाई थी. हालांकि, अब अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर सूर्यकुमार को पीछे छोड़ दिया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी20I अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कप्तान

22 गेंदों – श्रेयस अय्यर , हैमिल्टन, 2026
23 गेंदों – सूर्यकुमार यादव द्वारा, रायपुर, 2026,
25 गेंदों – सूर्यकुमार यादव, गुवाहाटी

इस मामले में रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे

वहीं, इस फिफ्टी के साथ श्रेयस ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है. श्रेयस SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में T20I में सबसे कम पारियों में 3 अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 10 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है, जबकि रोहित ने यह कारनामा 14 पारियों में किया था. दोनों ने SENA देशों में अब तक 3-3 अर्धशतक लगाए हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *