Home / Entertainment / प्रभास की ‘Spirit’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, दिवाली 2027 पर रणबीर कपूर की ‘Ramayana 2’ से होगा महा-क्लैश

प्रभास की ‘Spirit’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, दिवाली 2027 पर रणबीर कपूर की ‘Ramayana 2’ से होगा महा-क्लैश

ख़बर शेयर करें:

pirit Movie Release Date: मुंबई। साल 2027 की दिवाली पर बॉक्स ऑफिस का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 2’ के साथ अब प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। पहले ‘स्पिरिट’ को दिसंबर 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी रिलीज अगले साल के लिए टाल दी गई है। संदीप रेड्डी वांगा ने बताई नई रिलीज डेट फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई रिलीज डेट का ऐलान किया। उन्होंने प्रभास के फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि ‘स्पिरिट’ अब 29 अक्टूबर 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया।

दिवाली पर ‘रामायण पार्ट 2’ से मुकाबला रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के दूसरे भाग की रिलीज दिवाली 2027 के लिए पहले ही घोषित की जा चुकी है। ऐसे में प्रभास की ‘स्पिरिट’ और रणबीर की ‘रामायण पार्ट 2’ की रिलीज के बीच सीधा बॉक्स ऑफिस मुकाबला देखने को मिल सकता है।दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में पहले से उत्सुकता है। एक ओर ‘रामायण’ बड़े स्तर पर बनाई जा रही पौराणिक फिल्म है, तो दूसरी ओर ‘स्पिरिट’ का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं, जो ‘एनिमल’ जैसी फिल्म बना चुके हैं।बड़ी रिलीज पर टिकी रहेंगी नजरें ‘स्पिरिट’ के बजट को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में 500 से 600 करोड़ रुपये तक के आंकड़े सामने आए हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट और दोनों फिल्मों के एक ही समय के आसपास आने से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले की चर्चा तेज हो गई है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *