Home / Chhattisgarh / निगम क्षेत्र में लगेगें सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर

निगम क्षेत्र में लगेगें सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर

ख़बर शेयर करें:

कोरबा 02 अक्टूबर 2026 – छ.ग. शासन के दिशा निर्देशानुसार नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विभिन्न जोनांतर्गत ’’ सेवा संकल्प अभियान-अंतर्गत सेवा हेतु अभियान-सरकार आपके द्वार ’’ शिविर का आयोजन निगम क्षेत्र के विभिन्न जोनों में आयोजित किये जायेंगे, इस कड़ी में प्रथम दिवस 03 अक्टूबर को टी.पी.नगर (परिवहन नगर) जोन में शिविर आयोजित किया गया है।

छ.ग. शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न जोन में निर्धारित तिथियों में शिविर का आयोजन किया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन शिविर का आयोजन 03 अक्टूबर 2026 परिवहन नगर जोन में, 06 अक्टूबर 2026 कोरबा जोन में , 08 अक्टूबर 2026 कोसाबाडी जोन में , 09 अक्टूबर 2026 पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन में, 10 अक्टूबर 2026 बालको जोन में , 13 अक्टूबर 2026 दर्री जोन में एवं 14 अक्टूबर 2026 सर्वमंगला नगर जोन में को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जायेगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *