Home / Chhattisgarh / निगम के सफाई ठेकेदार मिले आयुक्त से, सफाई व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा, शंकाओं का किया गया समाधान

निगम के सफाई ठेकेदार मिले आयुक्त से, सफाई व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा, शंकाओं का किया गया समाधान

ख़बर शेयर करें:

कोरबा 19 नवम्बर 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा में कार्यरत सफाई कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधि सफाई ठेकेदारों ने आज आयुक्त आशुतोष पाण्डेय से उनके कक्ष में भेंट की, निगम की सफाई व्यवस्था व साफ-सफाई कार्यो पर विस्तृत चर्चा हुई, आयुक्त पाण्डेय ने सफाई ठेकेदारों की शंकाओं का समाधान किया, ठेकेदारों ने सफ ाई व्यवस्था में सहयोग का आश्वासन दिया।

नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित आयुक्त कक्ष में आज निगम के सफाई ठेकेदार श्रीरामू पाण्डेय, राजू जायसवाल, वरूण गोस्वामी, विजय यादव ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय से भेंट की तथा अपनी समस्याएं रखने के साथ ही निगम की सफाई व्यवस्था व साफ-सफाई कार्यो पर विस्तार से चर्चा की, इस दौरान आयुक्त पाण्डेय ने ठेकेदारों से कहा कि जहॉं तक कोरबा में एकीकृत सफाई व्यवस्था का प्रश्न है तो यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, शासन से अनुमति मिलने के पश्चात ही उस पर क्रियान्वयन होगा। उन्होने कहा कि सफाई ठेकेदारों की समस्याओं के प्रति निगम सदैव गंभीर है तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जायेगा।

आयुक्त पाण्डेय ने बताया कि बालको जोन को छोड़कर लगभग सभी जोन के सफाई कार्यो के बिल का भुगतान हेा चुका है, उन्होेने बालको जोन के सफाई कार्य का बिल भुगतान हेतु तत्काल संबंधित जोन कमिश्नर को निर्देशित किया कि वह इस पर त्वरित आवश्यक कार्यवाही करें तथा बिल प्रस्तुत कराएं ताकि इसका भुगतान त्वरित रूप से किया जा सके। उन्होने ठेकेदारों को बताया कि निगम की नई व्यवस्था के अंतर्गत जोन कमिश्नर के सत्यापन के पश्चात ही सफाई कार्यो के बिलों का भुगतान किया जायेगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *