Home / Chhattisgarh / धूरकोट में तेज रफ्तार सीमेंट लोड ट्रक पलटा, पेड़ से टकराने के बाद हुआ हादसा; चालक घायल

धूरकोट में तेज रफ्तार सीमेंट लोड ट्रक पलटा, पेड़ से टकराने के बाद हुआ हादसा; चालक घायल

जांजगीर-चांपा, 22 सितम्बर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम धूरकोट में मंगलवार को तेज रफ्तार सीमेंट लोड ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदा ट्रक धूरकोट गांव के तालाब के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया और चालक घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम में शामिल राकेश कुर्रे सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *