Home / Chhattisgarh / छत्तीसगढ़: सितंबर-अक्टूबर का चावल जो नहीं ले पाए वे अब 15 अक्टूबर तक ले सकेंगे; पहले 30 सितंबर तक का दिया गया था समय

छत्तीसगढ़: सितंबर-अक्टूबर का चावल जो नहीं ले पाए वे अब 15 अक्टूबर तक ले सकेंगे; पहले 30 सितंबर तक का दिया गया था समय

ख़बर शेयर करें:

रायपुर। राज्य सरकार ने सितंबर-अक्टूबर का चावल एक माह में देने का फैसला लिया था। इसके लिए लोगों को 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। लेकिन जो तय समय में राशन नहीं ले पाए हैं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे सभी लोग अब 15 अक्टूबर तक चावल ले सकेंगे। इसके लिए 1 अक्टूबर को ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है।

राशन दुकानदारों तक भी यह आदेश पहुंचा दिया गया है कि अब उन्हें दो माह का चावल 15 अक्टूबर तक देना है। कोर पीडीएस सिस्टम के तहत लोग शहर के किसी भी राशन दुकान से चावल ले सकते हैं। खाद्य संचालनालय की ओर से सभी खाद्य नियंत्रकों और खाद्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में राशन दुकानों को नई समय-सीमा की जानकारी पहुंचा दें।

कोई भी दुकानदार लोगों को चावल देने से मना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छूटे हुए लोगों को हर हाल में सितंबर और अक्टूबर का चावल देना ही होगा। दरअसल नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से तय समय में सभी राशन दुकानों में दो माह का चावल नहीं पहुंचाया जा सका था।

इसके बाद ही यह तय हो गया था कि लोगों को चावल लेने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। चावल आपूर्ति समय पर नहीं होने की वजह से नान के जिला प्रबंधक को भी हटा दिया गया है। अभी नए प्रबंधक त्रिनाथ रेड्डी काम संभाल रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *