कोरबा, 03 नवंबर 2026। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की समझाइश दी।
कार्यक्रम में अतिरिक्त SP नीतीश ठाकुर, डीएसपी ट्रैफिक ज्योत्सना चौधरी, एएसआई मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल मनोज दुबे तथा आरक्षक कमल सिंह एवं कमलेश अयाम उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों और यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में बताया।
इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य शकुंतला अग्रवाल सहित शिक्षकगण भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।







