Home / Chhattisgarh / आज कोरबा में मनेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’, लोकगायक सुनील सोनी की प्रस्तुति होगी आकर्षण

आज कोरबा में मनेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’, लोकगायक सुनील सोनी की प्रस्तुति होगी आकर्षण

ख़बर शेयर करें:

कोरबा, 02 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज 2 नवंबर को कोरबा में राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे से घंटाघर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर में आयोजित होगा। वहीं, स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम 4 बजे से शुरू होंगी।

समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। इसके अलावा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पाली-तानाखार विधायक तुलश्वर हीरा सिंह मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण लोकगायक सुनील सोनी की लोकगीत प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समारोह परिसर में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर राज्य स्थापना दिवस के उत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *