Home / Chhattisgarh / अखबार वितरक संघ के भवन विस्तार के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति, मंत्री लखन लाल देवांगन का किया अभिनंदन

अखबार वितरक संघ के भवन विस्तार के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति, मंत्री लखन लाल देवांगन का किया अभिनंदन

ख़बर शेयर करें:

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने अखबार वितरकों के भवन विस्तार के लिए अपने विधायक मद से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराने पर कोरबा विधायक एवं वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शनिवार को मंत्री देवांगन के निज निवास पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संघ की ओर से अधिवेशन की स्मृति स्वरूप फोटो फ्रेम भी मंत्री को सप्रेम भेंट किया गया।

उल्लेखनीय है कि गत मार्च में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के दो दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया गया था। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने अखबार वितरक संघ के भवन के विस्तार एवं आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए अपने मद से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद अब राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति मिलने से संघ के सदस्यों में खुशी का माहौल है। संघ ने इसके लिए मंत्री देवांगन का आभार जताते हुए कहा कि अखबार वितरक प्रतिदिन सुबह से ही समाचार पत्रों को लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं और उनके हितों से जुड़े कार्यों के लिए इस तरह का सहयोग महत्वपूर्ण है।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि अखबार वितरक समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। वे प्रतिदिन सुबह लोगों के घरों तक समाचार पत्र पहुंचाकर उन्हें देश-दुनिया और स्थानीय घटनाक्रम की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अखबार वितरकों की आवश्यकताओं और उनके हितों से जुड़े कार्यों में भविष्य में भी हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

मंत्री देवांगन का अभिनंदन करने वालों में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय कुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा), अनिल गिरी, राय सिंह, दिलीप यादव, राजकुमार पटेल, राकेश साहू, रविंदर, दीपक, कृष्णा निर्मलकर, विजय देवांगन, बजरंग यादव, दिलबाग, रंजीत पटेल, फिरत यादव, हर्ष नेताम, पप्पू, श्याम, लकी, निखिल, अर्जुन, ओमकार, चंद्र दादू पटेल, कुनाल, रमेश, कृष्ण सारथी, शिवम, असलम, नरेश कंवर, रवि, मुकेश कुमार, अमन, राहुल देवांगन सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संघ के सदस्यों ने भवन विस्तार के लिए राशि स्वीकृत किए जाने को अखबार वितरकों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *