भाभी को बंधक बनाकर देवरों ने किया 3 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म….

भाभी को बंधक बनाकर देवरों ने किया 3 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म….

June 17, 2023 Off By NN Express

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में देवरों ने भाभी के साथ तीन दिन कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। महिला ने आरोपितों के चंगुल से छूटकर मामले की सूचना मायके वालों को दी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव एक निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 30 अक्टूबर 2021 को हुई थी। शादी के चार माह बाद उसका पति विदेश काम करने चला गया। आरोप है कि कुछ दिन बाद ससुर और उसके देवर बुरी नजर रखने लगे और छेड़छाड़ करने लगे। जब भी वह अपने कमरे में अकेली होती तभी देवर पहुंचकर छेड़छाड़ करते।

कई बार उसे बुरी नीयत से पकड़ने का प्रयास किया। उसने यह बात अपनी सास को बताई। सास ने अपने बेटे और अपने पति का पक्ष लेते हुए उसी के साथ मारपीट की। उसने अपने पति को बताया जिस पर ससुर और देवर ने माफी मांग ली। आठ दिन पहले मायके से वह ससुराल पहुंची। आरोप है कि देवरों ने हरकतें शुरू कर दी। उसके दो देवरों ने सामूहिक रूप से तीन रातों तक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

शोर करने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। जब उसकी माता मिलने गई तब वह किसी तरह चंगुल से छूट कर अपने मायके पहुंची। इंस्पेक्टर कोतवाली आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।