इस यूरोपीय देश में बसने के लिए मिलेंगे 71 लाख रुपये! जानें क्या है पूरी स्कीम

इस यूरोपीय देश में बसने के लिए मिलेंगे 71 लाख रुपये! जानें क्या है पूरी स्कीम

June 17, 2023 Off By NN Express

 Ireland: जैसे ही घूमने-फिरने या किसी नई जगह शिफ्ट होने की बात आती है, तो लोगों के मन में सबसे पहले पैसे खर्च होने और बजट गड़बड़ा जाने का ख्याल आता है। खासतौर पर अगर अपना देश छोड़कर पूरी तरह के नए किसी देश में शिफ्ट होना हो, तो काफी जेब ढीली करनी पड़ती है। कुल मिलाकर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि किसी नई जगह पर जाना बेहद महंगा हो सकता है।

लेकिन क्या होगा अगर कोई देश आपको उनके यहां जाने के लिए खुद पैसे दे? यह सुनने में थोड़ा अजीब और विश्वास करने से जरा मुश्किल लग सकता है। लेकिन यह बात पूरी तरह से सच और जल्द ही ऐसा होने भी वाला है। तो चलिए जानते हैं कौन सा वह देश, जो अपने यहां बसने के लिए लोगों को सौ-हजार नहीं, बल्कि लाखों रुपये दे रहा है।

ये यूरोपीय देश देगा लाखों रुपये

दरअसल, यूरोपीय देश आयरलैंड ने एक खास कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत यहां शिफ्ट होने वाले लोगों को 80 हजार यूरो यानी कि करीब 71 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम उन लोगों को काफी आर्थिक प्रोत्साहन देगा, जो यहां द्वीपों में बसना चाहेगा। इस बारे में आयरलैंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विस्तार से बताया गया है। सरकार ने अपनी इस खास पॉलिसी के पीछे की मुख्य वजह भी बताई है।

क्या है इस कार्यक्रम का मकसद?

इस कार्यक्रम के तहत आयरिश सरकार का मुख्य मकसद यहां की आबादी बढ़ाना है, ताकि यहां के द्वीप फल-फूल सके। इस योजना के तहत 30 द्वीपों के समुदाय शामिल हैं, जो पुलों से जुड़े हुए नहीं हैं और ना ही इनके कोई आस-पास तट हैं। इन जगहों पर बसने के लिए सरकार नए निवासियों को 71 लाख रुपये देगी। तो अगर आप भी आयरलैंड के द्वीप पर रहने के इच्छुक हैं, तो एक जुलाई से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

घूमने की अच्छी जगह है आयरलैंड

पर्यटन की बात करें, तो घूमने के लिहाज से आयरलैंड आपके लिए एक बढ़िया डेस्टिनेशन साबित होगा। आप यहां कई सारी जगह घूम सकते हैं। यहां आने का सबसे अच्छा समय जून, जुलाई और अगस्त है। वहीं, सर्दियों में आप यहां जनवरी और फरवरी के महीने में घूमने का प्लान बना सकते हैं।