Home / Business / Sony Xperia 1 IX का कैमरा होगा पहले से अलग,नए डिजाइन के साथ हो सकती है एंट्री

Sony Xperia 1 IX का कैमरा होगा पहले से अलग,नए डिजाइन के साथ हो सकती है एंट्री

जापान की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है. कंपनी आने वाले समय में Sony Xperia 1 IX को बाजार में उतार सकती है. इससे पहले Sony ने Xperia 1 VIII पेश किया था, जिसमें डिजाइन के साथ-साथ हार्डवेयर में भी कई बदलाव देखने को मिले थे. अब नए मॉडल को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इसके कैमरे को लेकर बड़ा अपडेट बताया गया है.

बड़े कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है नया फोन
रिपोर्ट के मुताबिक, Sony Xperia 1 IX में कंपनी नया कैमरा सेंसर इस्तेमाल कर सकती है. खास बात यह है कि फोन के मेन कैमरे का सेंसर Xperia 1 VIII में दिए गए 1/1.35 इंच के सेंसर से बड़ा हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन भी बदलना पड़ सकता है. बड़े सेंसर के लिए ज्यादा जगह की जरूरत होगी, इसलिए Xperia 1 IX में पहले के मुकाबले बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है.

हालांकि, डिजाइन में बदलाव के बावजूद कंपनी स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल को बरकरार रख सकती है. यानी कैमरा सेटअप का बेसिक लुक पहले जैसा रह सकता है, लेकिन इसका साइज बड़ा हो सकता है. Sony पिछले कुछ Xperia स्मार्टफोन्स में मिलते-जुलते कैमरा सेंसर का इस्तेमाल करती रही है. ऐसे में नया सेंसर इस सीरीज के लिए बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है.

Xperia 1 VIII में कैसा है कैमरा सेटअप?
Sony Xperia 1 VIII में कंपनी ने पुराने वर्टिकल कैमरा स्ट्रिप डिजाइन से हटकर रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया है. इसमें तीन रियर कैमरे मिलते हैं. मेन और अल्ट्रा-वाइड कैमरा ऊपर की तरफ रखे गए हैं, जबकि पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा नीचे दिया गया है.कैमरा सिस्टम के लिए Sony ने Zeiss के साथ साझेदारी की है. कंपनी पहले भी Zeiss के साथ मिलकर अपने स्मार्टफोन्स के कैमरा सिस्टम पर काम कर चुकी है.

फोन में मिलते हैं दमदार स्पेसिफिकेशन
Sony Xperia 1 VIII में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है. फोन को सिल्वर, रेड और ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. खास बात यह है कि स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

48MP के तीन कैमरे और 5,000mAh बैटरी
Xperia 1 VIII के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 140mm फोकल लेंथ वाला 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह की चार्जिंग को सपोर्ट करती है. अब अगर Xperia 1 IX में इससे भी बड़ा मेन कैमरा सेंसर मिलता है, तो कैमरा इसका सबसे बड़ा अपग्रेड बन सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *