Home / Entertainment / Parineeti Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति को किया बर्थडे विश, प्यार भरे नोट में लिखी दिल छू लेने वाली बात

Parineeti Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति को किया बर्थडे विश, प्यार भरे नोट में लिखी दिल छू लेने वाली बात

ख़बर शेयर करें:

Parineeti Chopra Birthday : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कजिन परिणीति चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है। 22 अक्टूबर को परिणीति अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर उनकी एक खूबसूरत फोटो शेयर की और दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। दोनों के बीच का खास रिश्ता एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

प्रियंका ने बहन परिणीति पर लुटाया प्यार

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति की फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तस्वीर में परिणीति पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। खुले बालों के साथ उनका अंदाज भी काफी खूबसूरत लग रहा है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे तीशा… तुम्हारा साल प्यार, हंसी और उन सभी खुशियों से भरा हो, जिनकी तुम्हारे दिल ने ख्वाहिश की है।”प्रियंका और परिणीति रिश्ते में कजिन सिस्टर्स हैं, लेकिन दोनों के बीच का लगाव सगी बहनों जैसा है। खास मौकों पर दोनों एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करती रहती हैं। प्रियंका की इस बर्थडे विश ने भी फैंस का ध्यान खींचा है।

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।फिल्म का डायरेक्शन एसएस राजामौली कर रहे हैं। बड़े स्तर पर तैयार की जा रही इस फिल्म को लेकर सिनेमा प्रेमियों के बीच काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *